अमेज़न ने लॉन्च की प्राइम गेमिंग सर्विस : आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत

अमेज़न ने लॉन्च की प्राइम गेमिंग सर्विस : आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत

अमेज़न ने लॉन्च की प्राइम गेमिंग सर्विस

अमेज़न प्राइम गेमिंग :-

नए प्राइम गेमिंग सर्विस में यूजर्स को नए बेनिफिट्स मिलनेवाले हैं, इससे पहले मौजूदा वर्जन केवल मोबाइल गेम्स पर इन-गेम कंटेंट के फ्री एक्सेस तक सीमित था. आइए देखते हैं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की नई सर्विस से आपको किस तरह फायदा मिलेगा |

अमेज़न प्राइम गेमिंग इंडिया :-

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेज़न ने भारत में पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस प्राइम गेमिंग को फिर से लॉन्च कर दिया है. लेटेस्ट सर्विस से यूजर्स मोबाइल, कंप्यूटर और मैक गेम खेल पाएंगे. कंपनी ने खासतौर पर गेमिंग को चाहने वाले यूजर्स के लिए इस सर्विस को लाया है, आपको बता दें कि मौजूदा अमेज़न प्राइम मेंबर्स के अलावा नए मेंबर्स भी इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. प्राइम गेमिंग का सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को मंथली फ्री गेम्स और कई अन्य बेनिफिट्स मिलेंगे |

पिछली सर्विस के मुकाबले अमेजन नई पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस में यूजर्स को कई तरह के फायदे दे रहा है| प्राइम मेंबर्स को पावर अप, स्किन्स, कलेक्टिबल जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे. इससे पहले का वर्जन केवल मोबाइल गेम्स पर इन-गेम कंटेंट तक सीमित था| कंपनी ने कहा कि आपकी लाइफ के हर दिन को बेहतर बनाने के लिए प्राइम को डिजाइन किया गया है| प्राइम गेमिंग भी प्राइम मेंबरशिप के इन्हीं वैल्यू के साथ पेश किया गया है|

प्राइम गेमिंग की साइट पर जाएं :-

नई सर्विस के साथ अगर किसी इन-गेम कंटेंट का क्लेम करना है, तो प्राइम मेंबर्स को अमेजन गेमिंग की वेबसाइट पर जाकर अकाउंट में साइन इन करना होगा| इसके बाद प्राइम मेंबर्स अपने पसंदीदा गेम्स सर्च कर सकते हैं| इसके अलावा यूजर्स इन-गेम कंटेंट भी क्लेम कर सकते हैं| प्राइम गेमिंग पर कंटेंट क्लेम कैसे किया जा सकता है, इसका तरीका हम आगे बता रहे हैं|

कंटेंट क्लेम लेने का तरीका :-

एक बार की प्रक्रिया के तहत, प्राइम मेंबर्स किसी गेम ऐप के साथ अपना प्राइम गेमिंग अकाउंट लिंक कर सकते हैं| इससे क्लेम कंटेंट अपने आप आ जाएगा, या फिर गेमिंग अकाउंट में प्रोमो कोड डालकर भी आप कंटेंट क्लेम कर पाएंगे| वहीं, अगर आपके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं तो ये प्राइम मेंबरशिप साइन अप करने का ऑप्शन दिखाएगा| इसके बाद आप पहले बताए तरीके से कंटेंट क्लेम कर पाएंगे|

भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट :-

प्राइम गेमिंग सर्विस को सभी डेस्कटॉप, मोबाइल ब्राउजर और अमेजन इंडिया की एंड्रायड ऐप के लिए जारी कर दिया गया है. हालांकि, iOS यूजर्स के लिए यह सर्विस जनवरी 2023 में शुरू की जाएगी. फिलहाल यह सर्विस इंग्लिश को डिफॉल्ट भाषा के तौर पर सपोर्ट करती है. 2023 में कंपनी दूसरी भारतीय भाषाओं के लिए भी सपोर्ट जारी करेगी.

कमेंट्स

Disclaimer :

इस वेबसाइट में सेहत, लाइफस्टाइल, टेक्नॉलजी, मोटिवेशनल, फैक्ट्स, ट्रेंडिंग, ज्योतिष-वास्तु, भाषा, जोक्स, GK, धर्म, सामाजिक जीवन, राजनीति और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर लेख उपलब्ध हैं। इन विषयों को बेहतर ढंग से सीखने और समझने में आपकी मदद करने के लिए लेख सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ लिखे गए हैं। यह वेबसाइट दुनिया में अच्छे हास्य और दयालुता को बढ़ावा देने के लिए भी बनाई गई है। हम कभी भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करते जिन्हें गलत या अनुपयुक्त माना जा सकता है। यहां पोस्ट किए गए सभी लेख दूसरों को अच्छा महसूस कराने में मदद करने के उद्देश्य से लिखे और प्रकाशित किए गए हैं। उसके बावजूद अगर कहीं गलती होती है तो माफ़ करें व हमें बताएं जिससे हम अपनी गलती सुधार सकें और यह वेबसाइट इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित है। हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि जानकारी सत्य है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने बुद्धि और विवेक का उपयोग जरूर करें। धन्यवाद।

यदि आप हमारी वेबसाइट के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कृपया बेझिझक हमसे Contact Us Page के माध्यम से संपर्क करें।