सौर मण्डल के कौन-कौन से ग्रहों को हम टेलिस्कोप के बिना देख सकता है ? : क्या आपने देखा है ?

सौर मण्डल के कौन-कौन से ग्रहों को हम टेलिस्कोप के बिना देख सकता है ? : क्या आपने देखा है ?

अंतरिक्ष कि सुंदरता हमेशा से मनुष्य को अपनी ओर खींचता रहा है। अंतरिक्ष खासकर रात्री में रहस्यों से भरी हुआ एक नई दुनिया सा लगता है। अगर कोई मानता है कि इंसान बिना किसी टेक्नॉलजी के सिर्फ तारे, टूटते तारों, चाँद और सूर्य को ही देख सकते हैं तो वो गलत हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों कि माने तो आप इनके अलावा दूसरे ग्रहों को भी बिना टेलीस्कोप के नंगे आंखों से देख सकते हैं।

हमारे सोलर सिस्टम के 8 ग्रहों में से 5 ग्रह ऐसे हैं जिन्हें हमारी धरती से ही अपनी नंगे आंखों से देखा जा सकता है| इन ग्रहों में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि शामिल हैं। चूंकि ग्रह खुद का कोई प्रकाश नहीं होता या ग्रह खुद से कोई प्रकाश उत्पन्न नहीं करते हैं। उन्हें सूर्य की रोशनी के मुताबिक, किन्ही खास जगहों और विशेष ऐंगल से ही देखा जा सकता है। हर एक ग्रह किन्ही खास परिस्थितियों में ही देखे जा सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन ग्रहों को देख तो सकते हैं लेकिन एक ही वक्त में नहीं।

Sky

 

बुध ग्रह को कैसे देखें ?

Mars
चूंकि बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है, इसलिए इसे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आसानी से देखा जा सकता है। वैज्ञानिक और रिसर्चों कि माने तो इसे विशेष तौर पर उस समय देखा जा सकता है, जब बुध ग्रह क्षितिज से 10 डिग्री ऊपर होता है, तब सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों के समय देखना आसान होता है। पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में अप्रैल व मई के महीने में शाम के दौरान और अक्टूबर व नवंबर महीने के मध्य प्रातः काल के समय ऐसा होता है।

 

शुक्र ग्रह को कैसे देखें ?

हमारी धरती से दिखने वाले पांचों ग्रहों में शुक्र ऐसा ग्रह है, जो साधारण तौर पर बहुत ही आसानी से देखा जा सकता है। पूरे साल जून महीने को छोड़कर बाकी सभी महीनों में इसे देखा जा सकता है। जून में इसलिए नहीं देख सकते क्योंकि सूर्य की रोशनी इस दौरान सबसे ज्यादा होती है। शुक्र ग्रह शाम के समय पश्चिम दिशा में और सुबह के समय पूर्व दिशा में दिखाई देता है। आकाश में साधारण तारों कि अपेक्षा इसकी चमक सबसे ज्यादा होती है।

 

मंगल ग्रह या लाल ग्रह को कैसे देखें ?

हमारी धरती से मंगल ग्रह को सुबह से शाम तक देखा जा सकता है। वो इसलिए क्योंकि मंगल ग्रह की अपनी एक चमक होती है जो लाल रंग कि होती है। ये सूर्य के बिल्कुल ही विपरित दिशा में मौजूद होती है, जबकि चाँद के नजदीक। वैज्ञानिकों का मानना है कि टेलीस्कोप की बजाए, इसे साधारण आंखों से देखना बेहतर होता है। जब मंगल ग्रह धरती के ज्यादा नजदीक होता है तो इसे और ज्यादा आसानी से देखा जा सकता है।

 

बृहस्पति ग्रह को कैसे देखें ?

जून के महीने में जब सूर्य की ज्यादा रोशनी कि वजह से शुक्र ग्रह दिखाई नहीं देता तो बृहस्पति ग्रह के लिए रास्ता बहुत ही साफ हो जाता है। रात में अंतरिक्ष के पश्चिमी हिस्से में इसे आसानी से देखा जा सकता है। जून के महीने में दिखने वाली आकाशीय वस्तुओं में बृहस्पति ग्रह सबसे ज्यादा साफ दिखाई देता है|

 

शनि ग्रह को कैसे देखें ?

गर्मियों के दौरान मई से जुलाई महीने के बीच शनि ग्रह को हम बिना टेलीस्कोप और तकनीक से देख सकते हैं। गर्मीन के शुरू के तीन महीनों के दौरान रात में इसे देखना संभव है। सूर्यास्त होने के पश्चात सूर्य के विपरित दिशा में इसे देखा जा सकता है। शनि पूर्व दिशा से निकलकर पश्चिम दिशा में जाता है.

 

कमेंट्स

Disclaimer :

इस वेबसाइट में सेहत, लाइफस्टाइल, टेक्नॉलजी, मोटिवेशनल, फैक्ट्स, ट्रेंडिंग, ज्योतिष-वास्तु, भाषा, जोक्स, GK, धर्म, सामाजिक जीवन, राजनीति और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर लेख उपलब्ध हैं। इन विषयों को बेहतर ढंग से सीखने और समझने में आपकी मदद करने के लिए लेख सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ लिखे गए हैं। यह वेबसाइट दुनिया में अच्छे हास्य और दयालुता को बढ़ावा देने के लिए भी बनाई गई है। हम कभी भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करते जिन्हें गलत या अनुपयुक्त माना जा सकता है। यहां पोस्ट किए गए सभी लेख दूसरों को अच्छा महसूस कराने में मदद करने के उद्देश्य से लिखे और प्रकाशित किए गए हैं। उसके बावजूद अगर कहीं गलती होती है तो माफ़ करें व हमें बताएं जिससे हम अपनी गलती सुधार सकें और यह वेबसाइट इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित है। हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि जानकारी सत्य है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने बुद्धि और विवेक का उपयोग जरूर करें। धन्यवाद।

यदि आप हमारी वेबसाइट के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कृपया बेझिझक हमसे Contact Us Page के माध्यम से संपर्क करें।