राष्ट्रीय किसान निधि क्या है : क्या अपको पता है

राष्ट्रीय किसान निधि क्या है : क्या अपको पता है

राष्ट्रीय किसान नीति क्या है किसान नीति का लक्ष्य क्या है

आज भी बड़े व सीमांत किसानों के मध्य आय की असमानता अत्यधिक है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके अलावा कृषि व गैर-कृषि क्षेत्रों के मध्य भी आय असमानता अत्यधिक है। कृषि उत्पादन में अस्थिरता व

राष्ट्रीय किसान नीति क्या है :-

कृषि की व्यवसाय में लाभ को बढ़ाने तथा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संदर्भ में सुझाव देने के लिए कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एम. एस. स्वामीनाथन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किसान आयोग गठित किया गया था। आयोग की सिफारिशों के आलोक में वर्ष 2007 में राष्ट्रीय किसान नीति घोषित की गई। इस नीति में उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों के कल्याण में वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है।

सरकार का लक्ष्य 2024 तक किसानों की आय को दोगुना करना है। इसे प्राप्त करने के लिए, सरकार की योजना कृषि आदानों तक समय पर पहुंच प्रदान करने की है, जिससे खेतिहर मजदूरों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, सरकार देश की समग्र आय बढ़ाने में मदद करने के लिए युवाओं को कृषि क्षेत्र में आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।

राष्ट्रीय किसान नीति क्या है :-

जब तक किसान खुश नहीं होंगे, तब तक देश व समाज का पूरीतरह से विकास नहीं हो सकता है। इस बात के महत्व को समझते हुए केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता के बाद से ही किसानों के हितों को विशेष ध्यान दी है। सरकार द्वारा उनके संरक्षण व विकास के लिए कई योजनाएं लागू की गई और कई नीतियां भी लाई गईं। राष्ट्रीय किसान नीति भी इस दिशा में एक प्रसंसा जनक प्रयास है। किसान नीति के दस साल से भी अधिक समय की समाप्ति के बाद भी किसानों के आर्थिक कल्याण व सामाजिक सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सका है।

बढ़ती लागत के परिणामस्वरूप अनेक किसान गरीबी व भूखमरी से त्रस्त होकर आत्महत्या के लिए विवश हैं। इस गंभीर कृषि संकट से किसानों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि नीति की समीक्षा करने हेतु अशोक दलवई की अध्यक्षता में एक आठ सदस्यीय समिति गठित की गई, जिसने अगस्त, 2017 में किसानों की आय को वर्ष 2022 (अब 2024) तक दोगुना करने के संदर्भ में अपना सुझाव प्रस्तुत किया।

किसान नीति का लक्ष्य :-

  • कृषि संबंधी सभी नीतियों और कार्यक्रमों में मानवीय और लैंगिक
  • 3.आयामों को मुख्य धारा के साथ जोड़ना। 3. भू-सुधारों के अधूरे एजेंडे को पूरा करना तथा ग्रामीण भारत में परिसंपत्ति और जल-कृषि में व्यापक सुधार आरंभ करना।
  • किसानों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली का विकास करना एवं उसे लागू करना।
  • भूमि, जल, जैव-विविधता तथा आनुवांशिक संसाधनों के संरक्षण व सुधार में किसानों की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करना, जो कि उत्पादकता और लाभकारिता में सतत वृद्धि एवं प्रमुख कृषि प्रणालियों को स्थायित्व के लिए आवश्यक है।
  • ग्रामीण भारत में समुदाय केंद्रित खाद्य, जल और ऊर्जा सुरक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देना तथा प्रत्येक बच्चे, महिला और पुरुष के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • ऐसे उपाय आरंभ करना, जिनसे खेती को बौद्धिक रूप से प्रेरक व आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाकर उच्चतर मूल्यवर्धन किया जा सके।
  • प्रत्येक कृषि और गृह विज्ञान स्नातक को एक उद्यमी बनाने व कृषि शिक्षा को लिंग संवेदी बनाने के लिए शिक्षा शास्त्रीय विधियों और कृषि पाठ्यक्रम की पुनर्संरचना करना।
  • सतत कृषि के लिए जरूरी आदानों (Inputs) के उत्पादन और आपूर्ति तथा जैव-प्रौद्योगिकी व सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकियों के माध्यम से विकसित उत्पादों व प्रक्रियाओं में भारत को विश्व आउटसोर्सिंग का केंद्र बनाना।
  • आय बढ़ाने के लिए उचित मूल्य और व्यापार तंत्र का विकास करना।
  • किसानों के लिए उपयुक्त और समयबद्ध क्षतिपूर्ति के लिए उपयुक्त जोखिम प्रबंधन के उपाय प्रदान करना।
  • किसान परिवारों को गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार की उपलब्धता हेतु समुचित उपाय करके उपयुक्त अवसर प्रदान करना।
  • किसानों की न्यूनतम शुद्ध आय’ को सुनिश्चित करते हुए कृषि की आर्थिक व्यवहार्यता में सुधार करना।
  • किसानों के लिए बीज, सिंचाई, विद्युत, मशीनरी एवं उपकरण तथा पर्याप्त मात्रा एवं उचित मूल्य पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए समर्थन सेवाओं का विकास करना।

किसान नीति के प्रमुख तथ्य :-

  • साथ ही मिश्रित कृषि प्रणाली का विकास कर ऑर्गेनिक कृषि और बायो-उर्वरकों के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
  • स्व-स्थाने फार्म’ (In Situ Farm) संरक्षण परंपराओं को पुनः सक्रिय करने के लिए जनजातीय और ग्रामीण लोगों की मदद की जाएगी।
  • कृषि जैव-विविधता वाले समृद्ध क्षेत्रों में जेनेटिक और विधिक जानकारी देने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
  • तटीय एवं अंतर्देशीय मात्स्यिकी, जो लाखों परिवारों की रोजगार व आजीविका का प्रमुख स्रोत है, के विकास पर जोर दिया गया है।
  • जैव-विविधता के संरक्षण के लिए पारंपरिक ज्ञान का प्रलेखन किया जाएगा, जिसमें ऐसी महिलाओं की सहभागिता ली जाएगी, जो इसका ज्ञान रखती हैं।
  • अग्रणी प्रौद्योगिकियां जैसे कि जैव-प्रौद्योगिकी, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियां, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी आदि के कृषि क्षेत्र में प्रयोग से उत्पादन सुधारने व धारणीय कृषि के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।
  • इस नीति में किसान को व्यापक रूप से परिभाषित किया गया है। इसमें ‘किसान’ शब्द के अंतर्गत प्रत्यक्ष कृषि कार्य में संलग्न किसानों के अतिरिक्त संबद्ध गतिविधियों (पशुपालन, वनोत्पाद संग्रहक आदि) में लगे लोगों को भी शामिल किया गया है।
  • किसानों के सशक्तिकरण के लिए परिसंपत्तियों यथा- भूमि, पशुधन, मत्स्य तालाब, घरेलू फार्म आदि के सुधार हेतु प्रयास पर जोर दिया गया है।
  • औषधीय पौधों के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए पश्चिमी घाट, विंध्य व हिमालयी क्षेत्र में हर्बल ‘बायो वैली’ की स्थापना की जाएगी।
  • किसानों को सही समय व पर्याप्त मात्रा में कृषि आदानों, जिनमें उत्तम कोटि के बीज, मृदा स्वास्थ्य की जांच, यंत्र, कीटनाशक, उर्वरक व अन्य सहायक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसानों को विशेष रूप से छोटे व सीमांत किसानों व भूमिहीन कृषि श्रमिकों को एक व्यापक राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

कमेंट्स

Disclaimer :

इस वेबसाइट में सेहत, लाइफस्टाइल, टेक्नॉलजी, मोटिवेशनल, फैक्ट्स, ट्रेंडिंग, ज्योतिष-वास्तु, भाषा, जोक्स, GK, धर्म, सामाजिक जीवन, राजनीति और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर लेख उपलब्ध हैं। इन विषयों को बेहतर ढंग से सीखने और समझने में आपकी मदद करने के लिए लेख सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ लिखे गए हैं। यह वेबसाइट दुनिया में अच्छे हास्य और दयालुता को बढ़ावा देने के लिए भी बनाई गई है। हम कभी भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करते जिन्हें गलत या अनुपयुक्त माना जा सकता है। यहां पोस्ट किए गए सभी लेख दूसरों को अच्छा महसूस कराने में मदद करने के उद्देश्य से लिखे और प्रकाशित किए गए हैं। उसके बावजूद अगर कहीं गलती होती है तो माफ़ करें व हमें बताएं जिससे हम अपनी गलती सुधार सकें और यह वेबसाइट इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित है। हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि जानकारी सत्य है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने बुद्धि और विवेक का उपयोग जरूर करें। धन्यवाद।

यदि आप हमारी वेबसाइट के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कृपया बेझिझक हमसे Contact Us Page के माध्यम से संपर्क करें।