म्यूजिक सुनना अधिकांश लोगों का पसंदीदा गतिविधि है। इससे आपका मूड बेहतर होता है और कई बार खराब गाने आपको निराश कर सकते हैं, जबकि अच्छा संगीत आपको आत्मा संतोषित महसूस कराता है। म्यूजिक सुनने से केवल हमारा मूड ही नहीं बल्कि हमारी सेहत पर भी असर पड़ता है, इसे 'म्यूजिक थेरेपी' या 'संगीत चिकित्सा' के रूप में जाना जाता है। म्यूजिक थेरेपी एक प्रकार की चिकित्सा है जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकती है। साथ ही, दिल और दिमाग को विश्राम देने के लिए भी, म्यूजिक को फायदेमंद माना जाता है। कई बार हम स्ट्रेस में होते हैं या तनाव का सामना करते हैं, और इससे बचाव के लिए भी म्यूजिक का उपयोग किया जा सकता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही आहार और पर्याप्त नींद के साथ-साथ, दिल और मस्तिष्क को आराम भी महत्वपूर्ण है। म्यूजिक थेरेपी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में, यहां हम 'न्यूमरोवाणी और व्यक्तिगत संगीत चिकित्सा' के संस्थापक सिद्धार्थ एस कुमार से जानेंगे।
फिजिकल हेल्थ बेनेफिट्स
संगीत चिकित्सा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में एक अहम भूमिका निभाती है। अगर आपके शरीर में किसी जगह दर्द हो रहा है, तो संगीत के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। संगीत सुनने से, हैप्पी हार्मोन एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, संगीत का आनंद लेने से हमारा मनोरंजन भी होता है, और इस वजह से दर्द से हमारा ध्यान हट सकता है।
मेंटल और इमोशनल हेल्थ बनेफिट्स
संगीत मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए एक प्रकार की चिकित्सा के रूप में काम करता है। यह हमारे मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है, तनाव और डिप्रेशन (डिप्रेशन के लक्षण) को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप, शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है, जिससे हमारा नर्वस सिस्टम सही तरीके से काम करता है। इसके अलावा, संगीत से हमारी याददाश्त में सुधार हो सकता है और हमारे कौशल पर भी इसका पॉजिटिव प्रभाव हो सकता है। इससे हमारे मस्तिष्क को कई लाभ हो सकते हैं।
म्यूजिक थेरेपी का सही तरीका
अपने जीवन में संगीत को शामिल करें। हर दिन कुछ ही मिनटों के लिए सभी कामों को छोड़कर 10 मिनट के लिए संगीत सुनें। अगर आपका मन इस दौरान विचरण करने लगे तो प्रयास करें कि आप संगीत पर ध्यान केंद्रित करें। इस छोटे समय को रोज़ाना अपने जीवन में शामिल करने से आपको अपने आप में परिवर्तन का अहसास होगा।
कमेंट्स