🤣मजेदार जोक्स 🤣(Very Funny Jokes )
😂एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया...
उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी।
पहली लड़की - भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।
दूसरी लड़की - नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।
शराबी बोला - तो मैं रुकूं या जाऊं?😂
👍वोटर - ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
चुनाव अधिकारी - तीन महीने में।
वोटर - मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है।😹
👻संता - सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?
बंता - बिजली विभाग।
संता - वो कैसे?
बंता - हाथ लगाकर देखो, पता चल जाएगा।🤭
*😝मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली,
क्या तुम मुझे याद करते हो?
मोनू - पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता,
तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?😜
*पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद, एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा -
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।
*लड़की :- plz मुझे सीट दे दो
लड़का :- क्यूँ दे दूं?
लड़की :- अरे लड़की खड़ी है
सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का :- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की :- किस ख़ुशी में कर लूं
लड़का :- लड़का कुंवारा घूम रहा है,
शादी भी नहीं कर सकती??
*एक लड़की ने पिज्जा शॉप में जा कर पिज्जा आर्डर किया।
वेटर : मैडम, इसके 4 पीस करूं या 8 पीस?
लड़की बोली : 4 पीस ही कर दो।
8 खाऊंगी तो मोटी हो जाऊंगी।
*लड़का एक लड़की के साथ घर आया।
माँ: कौन है यह?
लड़का: यह मेरी धर्म-पत्नी है।
माँ: कब से चल रहा था तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का: पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठ
किसी का इंतज़ार कर रही थी।
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी।
*इतवार के दिन बैंक कर्मचारी की बीबी
उठो, जागो.. देखो मेरे मम्मी पापा आए हैं
. आदमी…. उनको कहो लाइन में लगें,
और ID साथ में रखें…
कमेंट्स