टप्पू (डब्बू से)- टमाटर का भाव खाना एक बार समझ आता हैं..
लेकिन अदरक शक्ल ना सूरत फिर भी 200रू kg..
डब्बू- हां भाई, शायद इसलिए ही इसे कूटा जाता है
***
मास्टर जी क्लास में आए तो चिंटू शोर मचा रहा था।
मास्टर जी- चिंटू कल जो मुहावरे पढ़ाए थे याद हैं?
चिंटू मास्टर जी का मुंह देखने लगा।
मास्टर जी- बताओ फिर आ बैल मुझे मार का अर्थ
चिंटू- सर इसका मलतब है, शादी के लिए हां बोलना।
चिंटू की बात सुनकर मास्टर जी ने सिर पकड़ लिया।
***
चिंटू (पेट्रोल पंप पर ) – अरे भाई जरा एक रुपए का पेट्रोल डाल दो।
सेल्समैन-अरे भाई इतना पेट्रोल डालकर जाना कहा हैं?
चिंटू- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते हैं।
चिंटू की बात सुनकर सेल्समैन अपना सिर खुजाने लगा।
जिसे देखकर चिंटू वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।
***

टमाटर के दाम बढ़ने पर चिंटू अपने दोस्त से
चिंटू- सब्जी बनाते हुए यार ये टमाटर गल क्यों नहीं रहे हैं?
मिंटू- दाम बढ़ गए हैं ना इसलिए भाव खा रहे हैं।
चिंटू- ऐसे थोड़े ना होता है।
इतने में मिंटू की बीवी बोली- अरे वो टमाटर का दाम इतने बढ़ गए हैं कि
मैंने आलू को ही लाल रंग से रंग दिया है।
जिसे आप लोग गला रहे हो।
बीवी की बात सुनकर चिंटू और मिंटू दोनों ही बेहोश हो गए।
***
भिखारी: कुछ खाने को दे दो...
लड़की: टमाटर खाओ...
भिखारी: रोटी दे दो...
लड़की: टमाटर खाओ...
भिखारी: अच्छा लाओ टमाटर ही दे दो...
लड़की की माँ : अरे तुम जाओ यहाँ से
ये तोतली है, कह रही है
“ कमाकर खाओ ”
***
सड़क पर जाते हुए एक लड़के को अचानक से
एक बहुत ही सुन्दर लड़की दिख गई....
उसने उस लड़की को देखते ही
शायरी बोलने लगा
“ लफ्ज़ तेरे गीत मेरे
ग़ज़ल कोई सुना डालू क्या ”
तभी लड़की भी बोल पड़ी
“ हाथ मेरे गाल तेरे
बता कान के नीचे
बजा डालू क्या ” !!
***

राम (श्याम से) : क्या हुआ भाई इतना
परेशान क्यों है ?
श्याम : क्या बताऊ यार...
मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को
Teddy Day पर
Teddy दिया था....
उसकी मम्मी ने Teddy में से रुई
निकाल कर तकिये में
भरवा लिया !!
***
संता के हाथ में नया फोन देखकर
बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,
आज मौका मिला तो उठा लाया।
***
एक शराबी सडक पर जा रहा था…
अचानक फिसलकर वह कीचड में गिर गया…!
उसी वक्त बिजली चमकी तो शराबी बोला-
“हे भगवान एक तो पहले कीचड में गिरा दिया,
और अब फोटो भी खींच रहे हो…!!”
***

एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया और
अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की!
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था।
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया…?
बीवी (गुस्से में) – बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है…!!!
***
बीवी ने नई सिम खरीदी और सोचा
कि पति… को सरप्राइज दूंगी…
वह किचन में गई और पति को फोन किया…
बीवी- हैलो डार्लिंग…!
पति (धीरे से बोलते हुए)- तुम बाद में फोन करना,
अभी चुड़ैल किचन में है….!
पति का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है….!!
***
सरदारजी ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला….!
सरदारजी (अमरुद वाले से)- इसमें तो कीड़ा है….!
अमरुद वाला- ये किस्मत की बात है, क्या पता अगली बार….
मोटरसाइकिल निकल जाए….!
सरदार जी- 2 किलो और दे दो….!
***
सोनू की शादी थी लेकिन….वह अंतिम फेरे से पहले….
विवाह मंडप से भाग खड़ा हुआ….!
एक शादीशुदा लड़के ने उस पर कहा-
“जरूर उसकी हिम्मत जवाब दे गई होगी?”
उस पर एक वाइफ से परेशान लड़का ने कहा–
नहीं, उसकी हिम्मत लौट आई है…..!!
***

एक ढोल वाला, शादी में ढोल बजा रहा था !
उसके ढोल के दोनों तरफ महिला के फोटो थे !!
ये देख कर एक बुज़ुर्ग ने कहा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हों !!
ढोल वाला:- पुजारी जैसी कोई बात नहीं हैं।
एक तरफ मेरी सास का फोटो है !! दूसरी तरफ आप समझ गये होंगे !!
घर पे तो मौका मिलता नहीं ! इसलिये यहां दे दनादन कूट देता हूँ…!!!
***
पति- आज खाने में क्या बना रही हो?
पत्नी- आलू की सब्जी बना रही हूं!
पर मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि आलू अभी तक पके क्यों नहीं!
पति- तो तुम ऐसा क्यों नहीं करती!
पत्नी- क्या करूं?
पति- तुम थोड़ी देर आलू से बातें करके देखो,
शायद पक जाए…!!
***
दुख क्या है..?
सात बजे नींद खुले और पता चले
अब वापस नहीं सोना..!
खुशी क्या है..?
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले
कि अभी पांच घंटे और सोना है..!
डबल खुशी क्या है..?
रात को नींद खुले और पता चले
कल तो छुट्टी है…!!!
***

एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा…
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल…
शिमला जाने का मन होता है, तो शिमला मिर्च खा लेती हूं…!
मसूरी जाने का मन होता है, तो मसूर की दाल खा लेती हूं…!
और..उधमपुर जाने का मन होता है, तो घर में उधम मचा देती हूं…!
***
टीचर (चिंटू से)- होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू- मैम, मैं जब पढ़ने बैठा तो लाइट चली गई.
टीचर- तो लाइट आने के बाद क्यों नहीं की पढ़ाई?
चिंटू- बाद में मैंनें इस डर से पढ़ने नही बैठा कि कहीं
मेरी वजह से फिर से लाइट न चली जाए.
***
कमेंट्स