गर्मियों में बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, निकल जाएगी शरीर में जमा गंदगी
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती है।
नींबू का सेवन :
नींबू में आयरन, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही, पाचन-तंत्र भी मजबूत होता है और गैस, अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
फल :
गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फलों का सेवन करना भी जरूरी होता है। फल में भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। गर्मी में फल खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और विषैले पदार्थ शरीर से बाहर होते हैं। गर्मियों में तरबूज, खरबूज आदि को जरूर खाना चाहिए।
एक्सरसाइज करें :

नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर फुर्तिला रहने के साथ शरीर डिटॉक्स भी होता है। साथ ही, पाचन-तंत्र हेल्दी होता है।। एक्सरसाइज के साथ योग भी किया जा सकता है। ऐसा करने से मूड भी फ्रेश रहता है।
ग्रीन टी :
ग्रीन टी के सेवन से शरीर डिटॉक्स होने के साथ लीवर और पाचन-तंत्र को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। ग्रीन टी से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। ग्रीन टी वजन को कम करने में मददगार होती है।
भरपूर नींद लें :
जी हां, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींद लेना भी आवश्यक होता है। रात को 7 से 8 घंटे अवश्य सोएं। भरपूर नींद लेने से चेहरा ग्लोइंग होता है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। अच्छी नींद लेने से शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन को रिपेयर करने में भी मदद मिलती है।
कमेंट्स