नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के फायदे-
आजकल लोग शारीरिक रूप से काफी ज्यादा असक्रिय होते जा रहे हैं। 9 से 5 की डेस्क जॉब उसके बाद मोबाइल की दुनिया लोगों को शारीरिक रूप से पूरी तरह स्थिर करती जा रही है। वहीं लोगों ने इसी को अपना कंफर्ट जोन बना लिया है। इस वजह से मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड, इत्यादि जैसी कई गंभीर समस्याएं लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। वहीं कई गंभीर बीमारियां जैसे कि दिल से जुड़ी समस्या भी कम उम्र में ही लोगों को प्रभावित कर रही है। 
1. वजन को संतुलित रखे -
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपका वजन संतुलित रहता है। शारीरिक सक्रियता कैलरी बर्न करने में मदद करती है। जिस वजह से एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता। यदि आप लंबे समय तक एक्सरसाइज नहीं कर सकती तो कम से कम दिन का एक छोटा हिस्सा इसे जरूर दें। इसके लिए लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, नियमित रूप से खुले वातावरण में कुछ देर टहलने की आदत भी फायदेमंद होती है। वहीं घर के कामकाज से खुद को सक्रिय रखने की कोशिश करें। वजन को नियंत्रित रखे. चित्र शटरस्टॉक।
2. एनर्जी बूस्ट करने में मदद करे -यदि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं और खुद को सक्रिय रखती हैं तो आपको अधिक भूख लगती है। ऐसे में खुद को कुछ हेल्दी दें जो आपके एनर्जी को बूस्ट करने में आपकी मदद करे। वहीं शारीरिक सक्रियता मांसपेशियों को मजबूत बनाती है, इसके साथ ही एक्सरसाइज ऑक्सीजन और जरूरी न्यूट्रिशन को टिशू तक पहुंचाता है। और यह शरीर के फंक्शंस को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। जब आपका शरीर सही से काम करता है, तो ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा शक्ति का अनुभव करती हैं।
3. कई गंभीर बीमारियों की संभावना को कम करे -नियमित रूप से एक्साइज करने की आदत हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी समस्या, कोलेस्ट्रॉल लेवल से लेकर कई अन्य गंभीर बीमारियों को नियंत्रित रखने में मदद करती है। एक्सरसाइज शरीर में हाई डेंसिटी लिपॉप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (गुड कोलेस्ट्रॉल) को बूस्ट करती हैं और अनहेल्दी ट्राइग्लिसराइड (बैड कोलेस्ट्रॉल) को कम करती हैं। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।
4. मेंटल हेल्थ को संतुलित रखे -यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेता हैं तो आम लोगों की तुलना में उस व्यक्ति का दिमाग स्ट्रेस फ्री रहता है। इसके साथ ही एक्सरसाइज एकाग्रता को बढ़ा देती है। इसलिए अक्सर छोटे बच्चे को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की सलाह दी जाती है। वहीं यह आपके मूड को भी बूस्ट करने में मदद करता है जिस वजह से डिप्रेशन, एंग्जाइटी जैसी समस्याएं होने की संभावना बहुत कम होती है।
5. नींद की गुणवत्ता को बढ़ाए -नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की आदत आपकी नींद की गुणवत्ता को भी बढ़ाती है। यदि आप इनसोम्निया से पीड़ित हैं और आपको नींद आने में परेशानी होती है तो शारीरिक सक्रियता इसमे आपकी मदद कर सकती है। यह आपके कार्डियक रिदम को रेगुलेट करती है और बॉडी टेंपरेचर को संतुलित रखती है। जिस वजह से आपको समय पर नींद आती है और आप पर्याप्त नींद प्राप्त करती हैं।
6. स्किन हेल्थ को बनाए रखे -एक्सरसाइज करने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आपका ब्लड फ्लो इंप्रूव होता है। ऐसे में त्वचा तक पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंच पाता हैं और यह त्वचा की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं एक्सरसाइज के दौरान पर्याप्त मात्रा में पसीना बहता जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने का एक प्रभावी तरीका है। इसके साथ ही शारीरिक सक्रियता एंटीऑक्सीडेंट के प्रोडक्शन को बढ़ा देती हैं। और एंटीऑक्सीडेंट डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है।
कमेंट्स