प्रत्येक वर्ष 1 से 7 सितंबर के बीच, राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और संतुलित और पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक करना है। इन दिनों, वयस्कों के साथ-साथ बच्चों में भी मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को सही ढंग से सुनिश्चित करने के लिए कुछ विशेष पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। हम आपको वो महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको बच्चों की रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि वे स्वस्थ और खुशहाल रह सकें।
कैल्शियम
बच्चों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की सूची में सबसे ऊपर कैल्शियम आता है, क्योंकि यह उनकी मजबूत हड्डियों और स्वस्थ दांतों के विकास के लिए जरूरी होता है। यह मांसपेशियों और ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए बढ़ती उम्र के बच्चों को कैल्शियम संयुक्त आहार पदार्थों का अधिक सेवन कराना चाहिए। कैल्शियम के प्रमुख स्रोत हैं - दूध, पनीर, दही, पालक, ब्रोकली, टोफू, आदि।
फाइबर
फाइबर से युक्त आहार का सेवन हर उम्र के व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण और फायदेमंद होता है, लेकिन बच्चों के लिए इसकी आवश्यकता सीमित होती है। यह आपके बच्चों के पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है और बचपन से होने वाले मोटापे के खतरे को भी कम करता है। बच्चों की रोजमर्रा की डाइट में फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां जैसे - नाशपाती, एवोकाडो, सेब, ओट्स, नट्स, आदि को शामिल करें।
आयरन
आयरन भी अन्य पोषण तत्वों की तरह बच्चे के स्वस्थ विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने में मदद करता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में महत्वपूर्ण होता है। आयरन की कमी से अनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने बच्चे की आहार में पर्याप्त मात्रा में आयरन शामिल करें, जैसे- सभी प्रकार के अनाज, दालें, नट्स, अनार, चुकुंदर, और हरी पत्तेदार सब्जियां।
इन 6 तरीकों से खिलाएं बच्चों को हेल्दी खाना
विटमिन सी
आयरन के साथ ही, विटमिन सी भी शरीर के लिए आवश्यक होता है। यह न केवल बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि स्वास्थ्य और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। विटमिन सी आपको कई बीमारियों से लड़ने में भी सहायक होता है। इसलिए, आपको अपने बच्चों की आहार में संतरा, आंवला, कीवी जैसे खट्टे फलों के साथ-साथ अन्य आहार सामग्री को भी शामिल करने की सलाह दी जा सकती है।
विटमिन डी
विटमिन डी हड्डियों और दांतों के निर्माण और उनकी मजबूती के लिए पूरी तरह से उपयोगी है। इसके साथ ही, यह बेहतर इम्यूनिटी और तंत्रिका तंत्र के सुचारू रूप से काम करने के लिए भी आवश्यक है। विटमिन डी का प्रमुख प्राकृतिक स्रोत सूरज की रोशनी होता है, लेकिन आप अपने बच्चे को इसके अलावा अंडा, मांस, मछली, और साबुत अनाज भी खिलाकर उनकी विटमिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं।
कमेंट्स