मजेदार फैक्ट्स : आईये जानें इसके बारे में

मजेदार फैक्ट्स : आईये जानें इसके बारे में
  1. दोस्तों क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे लंबा जाम 2010 में चीन के शंघाई शहर में लगा था। यह जाम 100 किलोमीटर से भी अधिक लम्बा था और यह जाम 12 दिन तक रहा था। हैं ना बेहद ही रोचक बात……..
  2. अधिकांश पुरुष अपनी पत्नी या गर्लफ्रैंड के साथ होते हैं तो औसत से 7% धीमा चलते हैं।
  3. यदि आप सोचते हैं कि सांस रोककर मर जायेंगे तो यह संभव नहीं है।
  4. हंस हमेशा जोड़े में ही रहते हैं। यदि इनमें से एक भी मौत हो जाती है तो दूसरे की मरने की सम्भावना 100 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
  5. दोस्तों क्या आप जानते हैं कि शुतुरमुर्ग का एक लात शेर की भी जान लें सकती है? यह गधे की तरह लात मारता है।
  6. आजकल पूरी दुनिया कैशलेस होने की बात कर रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी शुरुआत सबसे पहले स्वीडन में हुई थी? जिसके बाद इसका प्रचलन धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया।
  7. एक सर्वे में पाया गया है कि, महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक बार पलकें झपकाती है।
  8. पानी के अंदर के बड़े जीव अपने से छोटे जीव को खा जाते हैं। कई बार तो यह जलीय जीव अपने बच्चे को ही खा जाते है
  9. 18 से 33 साल के लोग सबसे अधिक टेंशन में रहते हैं।
  10. क्या आपकों पता हैं- मनुष्य का दिल 30 फिट की ऊंचाई तक खून को फेंक सकता है।
  11. एक शोध में सामने आया है कि, जिन लोगों का जन्म नवम्बर में होता है, वे अन्य लोगों के मुकाबले अधिक तनाव और डिप्रेशन में रहते हैं।
  12. एक सामान्य व्यक्ति आमतौर पर रोजाना 30% समय केवल कल्पना करने में गुजार देता है।
  13. इतिहास का सबसे छोटा युद्ध इंग्लैंड और जंजीबार में हुआ था। इस युद्ध में जंजीबार ने केवल 38 मिनट में हाथ खड़े कर दिए थे।
  14. क्या आपको पता है कि एक चींटी अपने वजन से 50 गुना अधिक भार उठा सकती है। इसके अलावा यदि एक चींटी का वजन एक आदमी के बराबर हो जाये तो वो कार के रफ्तार से 2.5 गुना तेजी से दौर सकती है।
  15. हमारे शरीर में 1% भी पानी की कमी होती है तो हमें प्यास लगने लगती है और यदि यह कमी 10% हो जाये तो इंसान का मौत हो जाती है। पानी पीते समय ध्यान रखिएं…..
  16. मूर्खता से भरे हुए सवाल का उत्तर तुरंत ही ताने के साथ देने वाले लोगों का दिमाग ज्यादा स्वस्थ्य होता है।
  17. दुनिया की सबसे महंगी स्कॉच व्हिस्की ‘मैक्कलन सिंगल मॉल्ट’ है। इसके एक बोतल की कीमत 29 लाख रुपए हैं। यदि आप शराब के शौकिन हैं, तो इसे एक बार खरीदने की सोचिए।
  18. क्या आप जानते हैं कि केवल एक घंटे तक इयरफोन का यूज करने से कान में 700 गुना तक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं?
  19. इंसान का बच्चा चार माह तक नमक और चीनी का स्वाद नहीं समझ पाता है।
  20. एक शोध की मानें तो ज्यादा ठंडी जगह पर सोने से ज्यादा डरावने सपने आते हैं।

कमेंट्स

Disclaimer :

इस वेबसाइट में सेहत, लाइफस्टाइल, टेक्नॉलजी, मोटिवेशनल, फैक्ट्स, ट्रेंडिंग, ज्योतिष-वास्तु, भाषा, जोक्स, GK, धर्म, सामाजिक जीवन, राजनीति और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर लेख उपलब्ध हैं। इन विषयों को बेहतर ढंग से सीखने और समझने में आपकी मदद करने के लिए लेख सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ लिखे गए हैं। यह वेबसाइट दुनिया में अच्छे हास्य और दयालुता को बढ़ावा देने के लिए भी बनाई गई है। हम कभी भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करते जिन्हें गलत या अनुपयुक्त माना जा सकता है। यहां पोस्ट किए गए सभी लेख दूसरों को अच्छा महसूस कराने में मदद करने के उद्देश्य से लिखे और प्रकाशित किए गए हैं। उसके बावजूद अगर कहीं गलती होती है तो माफ़ करें व हमें बताएं जिससे हम अपनी गलती सुधार सकें और यह वेबसाइट इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित है। हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि जानकारी सत्य है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने बुद्धि और विवेक का उपयोग जरूर करें। धन्यवाद।

यदि आप हमारी वेबसाइट के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कृपया बेझिझक हमसे Contact Us Page के माध्यम से संपर्क करें।